
काठमांडू, 15 मई (Udaipur Kiran) । नेपाल सरकार द्वारा आयोजित सागरमाथा संवाद में सहभागी होने के लिए भारत सरकार के वन तथा वातावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव आज काठमांडू पहुंचे हैं। दो दिवसीय यात्रा पर आए भूपेन्द्र यादव कुछ राजनीतिक मुलाकात भी करने वाले हैं।
काठमांडू आने पर वन तथा वातावरण मंत्री यादव का विमानस्थल पर भारतीय राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने स्वागत किया। नेपाल पहुंचने पर मीडिया से बात करते हुए कहा कि सागरमाथा संवाद के कार्यक्रम में जलवायु परिवर्तन पर भारत सरकार का पक्ष रखने वाले हैं।
वन तथा वातावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि जलवायु परिवर्तन के कारण हिमालय पर पढ़ने वाले प्रभाव और उसको बचाने के लिए भारत सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयासों के बारे में अपना पक्ष रखने वाले हैं।
अपने भ्रमण के दौरान वन तथा वातावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव नेपाल के प्रधानमंत्री से शिष्टाचार मुलाकात करने वाले हैं। वहीं नेपाल के वन तथा वातावरण मंत्री ऐन बहादुर शाही के साथ द्विपक्षीय वार्ता भी होने की जानकारी काठमांडू स्थित भारतीय दूतावास ने दी है।
—————
(Udaipur Kiran) / पंकज दास
