HEADLINES

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ईस्टर्न जोनल काउंसिल की बैठक में हिस्सा लेने 10 मई को आएंगे रांची

बैठक की तस्वीर

रांची, 01 मई (Udaipur Kiran) । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 10 मई को ईस्टर्न जोनल काउंसिल (पूर्वी क्षेत्र परिषद) की बैठक में हिस्सा लेने रांची आएंगे। इस महत्वपूर्ण बैठक में झारखंड के अलावा बिहार, ओडिशा, पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्रियों के अलावा चारों राज्यों के मुख्य सचिव सहित कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल होंगे।

बैठक की सुरक्षा को लेकर रांची पुलिस तैयारियों में जुट गई है। राजधानी में पुलिस की ओर से सुरक्षा ड्रिल शुरू कर दी गई है। इसे लेकर गुरुवार को डीआईजी सह रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रांची चंदन कुमार सिन्हा ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली।

(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे

Most Popular

To Top