Chhattisgarh

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा ने वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा  वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन करते हुए

रायपुर, 26 सितंबर (Udaipur Kiran) । भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जगत प्रसाद नड्डा आज गुरुवार शाम अपने एक दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे। श्री नड्डा ने यहां राजधानी रायपुर के केनाल रोड, तेलीबांधा स्थित वीरांगना रानी दुर्गावती की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, उपमुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा, विधायक किरण सिंह देव, साजा विधायक ईश्वर साहू उपस्थित रहे।श्री नड्डा देर शाम प्रदेश भाजपा कार्यालय (कुशाभाऊ ठाकरे परिसर) पहुँचेंगे और सदस्यता अभियान की समीक्षा करने प्रमुख पदाधिकारियों, प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों, प्रदेश सदस्यता अभियान टोली, जिला पंचायत अध्यक्ष, महापौर, प्रदेश महामंत्री व संभाग प्रभारी-सह प्रभारियों की बैठक लेंगे।

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top