Madhya Pradesh

विकसित भारत बनाने की चुनौतियों को साधने की कोशिश है केंद्रीय बजट: निर्मला भूरिया

प्रेसवार्ता में केबिनेट मंत्री निर्मला भूरिया

झाबुआ, 16 फ़रवरी (Udaipur Kiran) । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस वर्ष के कैंद्रीय बजट में ‘ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया’ को ‘विकसित भारत’ बनाने की चुनौतियों को साधने की कोशिश की गई है। उक्त बजट में समावेशी विकास के साथ ही अन्नदाता और निर्धन वर्ग सहित महिलाओं और युवाओं पर विशेष रूप से फोकस किया गया है। यह बात प्रदेश की महिला एव् बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने रविवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा केंद्रीय बजट के संदर्भ में पार्टी के जिला कार्यालय पर रविवार को आयोजित संवाद कार्यक्रम में पत्रकारों से चर्चा के दौरान व्यक्त किए। वे केंद्रीय बजट के महत्वपूर्ण अंशों पर ध्यान आकर्षित करते हुए प्रबुद्धजनों और पत्रकारों से चर्चा कर रही थी।

मंत्री निर्मला भूरिया ने विश्व में युद्धोन्माद और अशांतिपूर्ण वातावरण का जिक्र करते हुए कहा कि वर्तमान में पश्चिम एशिया से लेकर यूक्रेन तक युद्ध का दौर चल रहा है। ऐसी अनिश्चितताओं के वातावरण में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के द्वारा प्रस्तुत किए गए इस बजट में ‘ट्रांसफॉर्मिंग इंडिया’ को विकसित भारत बनाने की चुनौतियों को साधने की कोशिश की गई है। प्रस्तुत बजट में समावेशी विकास के साथ ही अन्नदाता, गरीब, नारी और युवाओं पर फोकस किया गया है।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान भूरिया ने कहा यह बजट ऐसे समय में आया है जब विश्व में अशांति का वातावरण है, और वैश्विक आर्थिक परिवेश में बदलाव ने इसे और भी चुनौतीपूर्ण बना दिया है। ऐसी विषम वैश्विक वातावरण के बीच प्रस्तुत किया गया बजट राष्ट्रीय विकास की आवश्यकताओं को राजकोषीय प्राथमिकताओं के साथ संतुलित करता है। उन्होंने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था सभी प्रमुख वैश्विक अर्थव्यवस्था में सबसे तेजी से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था है। पिछले 10 वर्षों में मोदी सरकार के विकास के ट्रैक रिकॉर्ड और संरचनात्मक सुधारो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत की अहमियत सिद्ध की है। आज भारत ने समूची दुनिया का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है।

भूरिया ने आय कर की सीमा बढ़ाए जाने को एक महत्वपूर्ण निर्णय बताते हुए कहा कि देश की जनता ने इस निर्णय का स्वागत किया है। उन्होंने कहा जब हम बजट का अध्ययन करते हैं तो इसमें मुख्य रूप से चार लक्ष्य निकलकर सामने आते हैं। जिसमें मुख्य रूप से जीडीपी विकास में तेजी लाना, समावेशी विकास सुनिश्चित करना, निजी क्षेत्र के निवेश को एकीकृत करना और घरेलू निवेश को बढ़ावा देना शामिल है। इस वर्ष के बजट का फोकस गरीबों, युवाओं, अन्नदाता और महिलाओं पर है। इसका उद्देश्य कृषि, एमएसएमई और निर्यात को बढ़ावा देने के लिए नई योजनाओं और सुधारों को सामने लाना है, जो विकास और ग्रामीण समृद्धि और लचीलेपन के साथ-साथ विकास के इंजन के रूप में काम करेंगे।

कार्यक्रम में भाजपा के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष कलसिंह भाबर, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य लक्ष्मण सिंह नायक, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा,ओमप्रकाश शर्मा, मीडिया प्रभारी भाजपा, योगेन्द्र नाहर सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं प्रबुद्ध जन मौजूद रहे।

—————

(Udaipur Kiran) / उमेश चंद्र शर्मा

Most Popular

To Top