Uttrakhand

प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है : रेखा आर्य

रक्तदान शिविर में रक्तदान करते रक्तदाता।

-प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर भाजयुमो ने लगाया रक्तदान शिविर

देहरादून, 17 सितंबर (Udaipur Kiran) । कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके जन्मदिन के अवसर पर शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश निरंतर प्रगति पथ पर आगे बढ़ रहा है और विकास के नए आयाम स्थापित कर रहा है।

कैबिनेट मंत्री मंगलवार को प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर बड़ोवाला में भाजपा युवा मोर्चा की ओर से आयोजित रक्तदान शिविर में शामिल हुईं। सेवा पखवाड़ा के तहत प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर देशभर में रक्तदान शिविर आयोजित किए गए हैं। कार्यक्रम में रेखा आर्य ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने कुशल नेतृत्व के दम पर वैश्विक राजनीतिक परिवेश में भारत का नाम शक्तिशाली देशों की सूची में शामिल कर दिया है। आज पूरा विश्व भारत को उम्मीद भरी नजरों से देखता है। उन्होंने विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र का संकल्प अवश्य पूरा करेगा।

मंत्री रेखा आर्य ने शिविर में रक्तदान करने वालों को प्रमाण—पत्र वितरित किए और उनका आभार जताया। साथ ही उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वो नियमित अंतराल पर रक्तदान करें और किसी को बहुमूल्य जीवन वापस देने के भागी बनें। इस दौरान सहसपुर विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, भाजयुमो जिलाध्यक्ष संजय तोमर, मंडल अध्यक्ष दर्शन सिंह रावत आदि उ​पस्थित थे।

—————–

(Udaipur Kiran) / कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top