
जालौन, 17 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । जालौन कोतवाली क्षेत्र के दहगुआ गांव में बुधवार की देर रात एक नाबालिक लड़की का गला दबाकर मारने का प्रयास किया गया। लड़की की चीख-पुकार सुनकर घर के लोग एकत्रित हो गए। नाजुक हालत में लड़की को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। लड़की काे मारने का आराेप उसे
चाचा पर लगा है।
जालौन कोतवाली क्षेत्र दहगुआ गांव म हबीब खान परिवार के साथ रहते हैं। इनकी निशा नाम की नाबालिक बेटी काे उसके चाचा फिराेज खान ने बीती देर रात गला दबाकर जान से करने का प्रयास किया है। लड़की की चीखने पर उसके माता-पिता आ गए। इस बीच आराेपी माैके से भाग निकला। बेटी काे गंभीर हालत में परिजन उपचार के लिए उरई राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। पिता हबीब खान ने बताया कि बेटी काे उसके ही चाचा फिरोज खान ने जान से मारने का प्रयास किया। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
उधर, जालाैन थाना प्रभारी ने घटना काे लेकर बताया कि एक लड़की काे चाचा द्वारा गला घाेंट कर मारने का मामला प्रकाश में आया है। घटना की जांच करते हुए कार्रवाई
की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / विशाल कुमार वर्मा
