CRIME

नाबालिग भतीजी से दुष्कर्म का आराेपी चाचा गिरफ्तार

पुलिस

महोबा, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र रिश्तों की मर्यादा को कलंकित करते हुए अपने भाई की बेटी (भतीजी) के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देने वाले कलयुगी चाचा को शुक्रवार गिरफ्तार कर लिया गया। आराेपी चाचा ने भतीजी को होटल में ले जाकर यह घिनौनी वारदात को अंजाम दिया था और विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी थी।

जनपद के सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी पीड़िता किशोरी (14) ने थाना पुलिस को तहरीर देते हुए बताया था कि 7 अगस्त को उसका चाचा चाचा गुड्डू सिंह उर्फ जारेंद्र सिंह उसे अपने साथ उसका सामान जबलपुर भिजवाने के लिए मध्य प्रदेश के छतरपुर जनपद लेकर पहुंचा। जहां रात होने पर सुबह सामान भेजने की बात कह कर एक होटल में रुकवाया। रात में चाचा ने भतीजी के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। विरोध करने पर और किसी से घटना बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

इस मामले में पुलिस ने आराेपी के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर लिया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए आराेपी की

तलाश शुरू कर दी। शुक्रवार काे नाबालिग से दुष्कर्म के आराेपी चाचा काे गुड्डू सिंह उर्फ जारेंद्र सिंह काे सदर कोतवाली के उप निरीक्षक मिथिलेश मिश्रा व कांस्टेबल पंकज सिसोदिया ने रतौली पुरवा के पास से गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आराेपित काे जेल भेजते हुए कार्रवाई की।

(Udaipur Kiran) / Upendra Dwivedi / Mohit Verma

Most Popular

To Top