Madhya Pradesh

उज्जैनः मुख्यमंत्री के करीबी भाजपा नेता को गोली मारी

उज्जैन, 19 जुलाई (Udaipur Kiran) । शहर के नागझिरी थाना इलाके में गुरुवार-शुक्रवार की दरमियानी रात 1:00 बजे हामूखेड़ी निवासी भाजपा नेता प्रकाश यादव पर जानलेवा हमला हुआ। प्रकाश मुख्यमंत्री के करीबी हैं। पुलिस के अनुसार हामूखेड़ी के ही रहने वाले एसपी भदोरिया नामक युवक ने प्रकाश यादव पर गोली चला दी, जिससे वह घायल हो गए। प्रॉपर्टी और जमीन जायदाद कॉलोनी के कारोबार से भी प्रकाश यादव जुड़े हुए हैं, लेकिन यह मामला बच्चों के विवाद से जुड़ा है। मौके पर पुलिस भी मौजूद थी।

नागझिरी थाना पुलिस के अनुसार, गुरुवार कीी रात लगभग 1:00 बजे हामुखेड़ी मे प्रकाश यादव के घर के बाहर भदौरिया और यादव के बीच बच्चों के पुराने विवाद की घटना को पुलिस समझ रही थी, इस दौरान भदौरिया ने प्रकाश यादव पर बंदूक से फायर किया। प्रकाश को तुरंत अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया। फिलहाल उनका इलाज संजीवनी हॉस्पिटल में चल रहा है,वे खतरे से बाहर हैं।

उज्जैन एसपी प्रदीप शर्मा ने बताया कि पुराने विवाद के तहत समझौते की बातचीत के लिए एसपी भदौरिया प्रकाश के घर आया था। वह रिटायर्ट फौजी है। उसने अपनी लायसेंसी बंदूक से अचानक पुलिस की मौजूदगी मे ही गोली चला दी। फिलहाल प्रकाश यादव का संजीवनी अस्पताल में उपचार चल रहा है और वह खतरे से बाहर है। आरोपी एसपी भदोरिया फरार है। उनके बड़े भाई सह अभियुक्त सुनील भदौरिया को पुलिस ने हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। कुछ दिनों पूर्व भदौरिया और प्रकाश यादव के पुत्र के बीच कोई विवाद हुआ था।उसी को लेकर रंजीश चल रही थी।

(Udaipur Kiran) / ललित ज्‍वेल तोमर

Most Popular

To Top