RAJASTHAN

श्रद्धा व परंपरागत ढंग से मनाया जा रहा ऊब छठ पर्व

jodhpur

जोधपुर, 24 अगस्त (Udaipur Kiran) । भगवान कृष्ण के बड़े भ्राता बलराम के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में भाद्रपद कृष्ण पक्ष की षष्ठी पर मनाए जाने वाला चंदन षष्ठी पर्व (ऊब छठ) सूर्यनगरी में आज श्रद्धा व परम्परागत ढंग से मनाया जा रहा है। इस दौरान महिलाएं व युवतियां सूर्यास्त के बाद चन्द्रोदय तक खड़े रहकर व्रत का पालन करेंगी। ऊब छठ के दौरान वे दिनभर निराहार रहेंगी तथा चन्द्रमा के दर्शन-पूजन तथा छठ की कथा श्रवण के बाद ही व्रत का पारणा करेंगी।

उब छठ पर्व के उपलक्ष्य में शहर के प्रमुख शिवालयों व कृष्ण मंदिरों में विशेष सजावट व दर्शन की व्यवस्था की गई है। शहर के कई मंदिरों में चन्द्रोदय तक भजन संध्या का विशेष आयोजन किया जाएगा। चांदपोल के बाहर स्थित रामेश्वरनाथ सिद्धपीठ धाम में भी ऊब छठ महोत्सव मनाया जा रहा है। पुजारी मनु महाराज ने बताया कि पंडि़तों के आचार्यात्व में दोपहर महारुद्राभिषेक किया। साथ ही फूलमंडली की गई। शाम को श्रृंगार आरती के बाद दिव्य औषधियों से युक्त शिवबूटी मोई प्रसादी का वितरण किया जाएगा। रात आठ बजे से चन्द्रोदय तक भजनों का कार्यक्रम होगा। आरती के बाद प्रसाद वितरण किया जाएगा।

(Udaipur Kiran) / सतीश / संदीप

Most Popular

To Top