
हरिद्वार, 3 मार्च (Udaipur Kiran) । यात्रियों को अश्लील इशारे करने और लोगों द्वारा इसका विरोध करने पर हंगामा करने वाली दो महिलाओं को पुलिस ने गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
जानकारी के मुताबिक नगर कोतवाली क्षेत्र में शिवमूर्ति चौक के समीप दो महिलाएं झगड़ा कर रही थी। जानकारी लेने पर पता चला की महिलाएं आने-जाने वाले यात्रियों को अश्लील इशारे कर उन्हें परेशान कर रही थी। यात्रियों द्वारा विरोध करने पर महिलाए यात्रियों के झगड़े पर आमादा हो गईं और मारपीट करने लगीं।
मौके पर पहंची पुलिस ने दोनों महिलाओं को शांतिभंग में गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गई महिलाएं मेरठ लिटी शेकपुरा जिला मेरठ उ.प्र. उम्र 25 वर्ष व दूसरी महिला गोवाहाटी असम हाल निवासी धीरवाली थाना ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 25 वर्ष बतायी गई है। पुलिस ने दोनों का चालान कर दिया है।
(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला
