CRIME

बिहार के दो तस्कर पांच किग्रा अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में बिहार के दो गांजा तस्कर

फतेहपुर, 24 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले में सोमवार को पुलिस ने दो शातिर गांजा तस्करों को 05 किलो 100 ग्राम अवैध गांजा के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।

थाना हुसैनगंज पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान राम इकबाल यादव पुत्र भुक्खन यादव निवासी भदास उत्तरी थाना व जिला खगडिया बिहार, रोहित सदा पुत्र गंगा प्रसाद सदा निवासी ग्राम सरबजीता खररिया टोला थाना चिरैया हाट जिला सहरसा बिहार को गिरफ्तार किया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक विजय शंकर मिश्र ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 05 किलो 100 ग्राम नाजायज गांजा बरामद किया गया।

गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष सत्यपाल सिंह, चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक बृजेश कुमार यादव, उपनिरीक्षक अवधेश सिंह, हेड कांस्टेबल शिवशंकर, हेड कांस्टेबल अशोक कुमार मौर्या, कांस्टेबल बृजमोहन, कांस्टेबल अमित यादव, कांस्टेबल सर्वेश कुमार शामिल हैं।

(Udaipur Kiran) / देवेन्द्र कुमार

Most Popular

To Top