Assam

हाथी के दांत के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

कोकराझाड़ में हाथी के दांत के साथ गिरफ्तार तस्कर की तस्वीर।

कोकराझाड़ (असम), 12 अप्रैल (Udaipur Kiran) । कोकराझाड़ और ग्वालपाड़ा पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में दो वन्यजीव अंगों की तस्करी करने के आरोपितों को गिरफ्तार किया गया। उनके पास से हाथी के दांत बरामद किए गए हैं।

पुलिस द्वारा शनिवार को दी गई जानकारी के अनुसार, यह संयुक्त अभियान कारीगांव के राष्ट्रीय राजमार्ग पर बीती रात चलाया गया। इस दौरान पुलिस टीम ने दो तस्करों को गिरफ्तार कर उनके पास से 2 किलो 500 ग्राम वजनी एक जोड़ी हाथी के दांत जब्त किए।

हालांकि, जांच के मद्देनजर गिरफ्तार दोनों आरोपितों से पुलिस पूछताछ जारी रखे हुए है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top