Assam

शोणितपुर पुलिस छावनी में गोलीबारी, दो पुलिस कर्मी निलंबित

शोणितपुर (असम), 22 मई (Udaipur Kiran) । शोणितपुर पुलिस छावनी में गोलीबारी की घटना के सिलसिले में दो पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया है। कांस्टेबल विजय बोरा और लांस नायक लोकनाथ बसुमतारी को निलंबित किया गया है।

गोलीबारी बुधवार शाम को शोणितपुर पुलिस छावनी के शस्त्रागार में हुई थी। बताया गया है कि शस्त्रागार का प्रभारी कांस्टेबल विजय बोरा ने गोली चलाई थी।

जानकारी के अनुसार, दोनों कांस्टेबल विजय बोरा और लांस नायक लोकनाथ बसुमतारी के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी, इसी दौरान विजय बोरा ने हवा में गोली चलाई थी। फिलहाल, पुलिस प्रशासन इस मामले की जांच जारी रखे हुए है। —————

(Udaipur Kiran) / अरविन्द राय

Most Popular

To Top