Haryana

सोनीपत में सुरेंद्र हत्याकांड में दो और आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार सांकेतिक

सोनीपत, 20 मार्च (Udaipur Kiran) । जिले

की क्राइम यूनिट गोहाना पुलिस टीम ने युवक की गोली मारकर हत्या करने के मामले में गुरुवार काे दो

और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपी सचिन निवासी गांव जवाहरा, जिला सोनीपत

और अंकुश निवासी कालखा, जिला पानीपत हैं।

यह मामला

14 मार्च 2025 की रात का है, जब सोनीपत निवासी सुरेंद्र अपनी पत्नी के साथ घर लौट रहा

था। रास्ते में पड़ोसी सुल्तान भी उनके साथ हो लिया। जब वे हवासिंह के मकान के पास

पहुंचे, तो मनु ने अचानक सुरेंद्र पर पिस्तौल से गोली चला दी। सुरेंद्र जान बचाने के

लिए पास की एक किराना दुकान में घुस गया, लेकिन मनु ने वहां घुसकर उस पर और गोलियां

चला दीं। इस हमले में सुरेंद्र गंभीर रूप से घायल हो गया। परिवारजन उसे बीपीएस खानपुर

कलां अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इस मामले

में थाना सदर गोहाना में केस दर्ज किया गया था। जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही मुख्य

आरोपी मनु को गिरफ्तार कर लिया था। अब पुलिस ने अन्य दो आरोपियों सचिन और अंकुश को

भी गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से सचिन

को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया, जबकि अंकुश को जमानत पर रिहा कर दिया गया

है।

—————

(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना

Most Popular

To Top