मुजफ्फरनगर, 30 अप्रैल (Udaipur Kiran) । चरथावल थाना क्षेत्र में बुधवार को ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दो मजदूरों की मौत हो गई। तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने जिला प्रशासन के अधिकारियों को घायलों काे तत्काल अस्पताल पहुंचाने और उनका समुचित उपचार कराने के निर्देश दिए हैं।
चरथावल थाना प्रभारी ने बुधवार को बताया कि गांव दधेडू में ईंट भट्ठे की दीवार गिरने से कई मजदूर मलबे में दब गए थे। ग्रामीणों की मदद से पुलिस ने सभी को मलबे से बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने मजदूर रोहित कुमार (22), ईश्वर (35) को मृत घोषित कर दिया। वहीं किरण पाल समेत तीन मजदूर घायल हुए हैं। मामले की जांच की जा रही है।
—————
(Udaipur Kiran) / दीपक वरुण
