Maharashtra

वसई में दिनदहाड़े फायरिंग, दो घायल

मुंबई, 22 जनवरी (Udaipur Kiran) । मुंबई से सटे वसई में बुधवार को दोपहर से जमीन विवाद को लेकर हुई फायरिंग में दो लोग घायल हो गए। इस घटना में आरोपित घटनास्थल से फरार हो गए। वसई पुलिस स्टेशन की टीम इस घटना की छानबीन कर रही है।

पुलिस के अनुसार वसई इलाके में बुधवार को अनीश सिंह और संजय जोशी जमीन का नाप करवा रहे थे। उसी समय मौके पर मेघनाद भोईर कुछ लोगों के साथ मौके पर पहुंचे। इन लोगों के बीच विवाद हुआ। इसके बाद मेघनाद भोईर ने पिस्तौल निकाल कर अनीश सिंह और संजय जोशी पर फायरिंग कर दी। इसके बाद भोईर के साथ आए लोगों ने लाठियां चलाना शुरू कर दिया। इस घटना में अनीश सिंह और संजय जोशी को गोली लग गई। इन दोनों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले की गहन छानबीन वसई पुलिस स्टेशन की टीम कर रही है।

—————

(Udaipur Kiran) यादव

Most Popular

To Top