
पश्चिमी सिंहभूम, 30 मार्च (Udaipur Kiran) । पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) पुलिस ने नक्सलियों के खिलाफ चलाये जा रहे सर्च अभियान के दौरान दो इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) बरामद किया है।
एसपी आशुतोष शेखर ने रविवार को बताया कि छोटानागरा थानान्तर्गत वनग्राम डिकू पोंगा और हथना बेरा के बीच में जंगली- पहाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा बलों को लक्षित करने के उद्दे श्य से नक्सलियों की ओर से पूर्व में लगाये गये दो आईईडी बरामद कर सुरक्षा के दृष्टिकोण से उसी स्थान पर बम निरोधक दस्ता के सहायता से डिफ्यूज कर दिया गया है। इलाके में नक्सल विरोधी अभियान जारी है।
एसपी ने बताया कि प्रतिबंधित नक्सली संगठन भाकपा माओवादी के शीर्ष नेता मिसिर बेसरा, अनमोल, मोछू, चमन, कांडे, अजय महतो, सांगेन अगरिया और अश्विन अपने दस्ता सदस्यों के साथ कोल्हान क्षेत्र में विध्वंसक गतिविधि के लिए भ्रमणशील है। इसी सूचना पर चार मार्च 2025 से पुलिस और सीआरपीएफ की अलग-अलग बटालियन अभियान चला रही है।
आईईडी क्या है?
इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (आईईडी) एक प्रकार का अपरंपरागत विस्फोटक हथियार है जो किसी भी रूप में हो सकता है और कई तरीकों से सक्रिय किया जा सकता है। वे सैनिकों और नागरिकों दोनों को निशाना बनाते हैं।
—————
(Udaipur Kiran) / विकाश कुमार पांडे
