Uttrakhand

बारह वर्षों से फरार दो गौ तस्कर गिरफ्तार

Cow smugglers with Rs 5,000 bounty on them for 12 years arrested

देहरादून, 27 जुलाई (Udaipur Kiran) । विगत 12 वर्षों से फरार चल रहे पांच-पांच हजार रुपये के इनामी दो गौ तस्कर दून पुलिस की गिरफ्त में आए हैं। दोनों अभियुक्तों को मंगलौर से गिरफ्तार किया गया है।

थाना क्लेमनटाउन में पंजीकृत गौवंश संरक्षण अधिनियम तथा पशु कूरता के आरोप में तस्लीम पुत्र हामिद, वजीर पुत्र नजीर गंदेवड़ा फतेहपुर सहारनपुर के रहने वाले हैं।इनमें तस्लीम पर एक दर्जन मुकदमे हैं तथा वजीर पर लगभग 20 मुकदमे हैं। इनमें पशु कू्ररता अधिनियम, गुंडा अधिनियम जैसे मुकदमे भी शामिल है।

देहरादून एसएसपी ने बताया कि थाना क्लेमेंटाउन में दर्ज गौकशी, अवैध मांस की तस्करी तथा पशु क्रूरता के सम्बंध में पंजीकृत मामलों में विगत 12 वर्षों से फरार चल रहे अभियुक्त तस्लीम पुत्र हामिद उर्फ मिन्टू, निवासी ग्राम गंदेवडा, थाना फतेहपुर, जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश तथा अभियुक्त वजीर पुत्र नजीर निवासी ग्राम गंदेवडा थाना फतेहपुर जिला सहारनपुर को गिरफ्तार किया है। दोनों अभियुक्तों पर 05-05 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया गया था। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध देहरादून तथा उत्तर प्रदेश के सहारनपुर में गौवंश संरक्षण अधिनियम, पशु क्रूरता, हत्या के प्रयास, चोरी सहित कई संगीन धाराओं में कई अभियोग पंजीकृत हैं। अभियुक्तों के एक साथी को 3 माह पूर्व दून पुलिस ने क्लेमेंटाउन में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था।

(Udaipur Kiran) / राम प्रताप मिश्र / वीरेन्द्र सिंह

Most Popular

To Top