Assam

बाक्सा से 11,706 किग्रा गांजे के साथ दो गिरफ्तार

बाक्सा (असम), 06 सितंबर (Udaipur Kiran) । बाक्सा से पुलिस ने 11 क्विंटल 706 किलोग्राम गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा आज दी गई जानकारी के अनुसार जिले के सालबाड़ी उपमंडल पुलिस अधिकारी नीलोत्पल सैकिया के नेतृत्व में शिमलागुड़ी थाना पुलिस ने छापामारी कर बीती रात एक वाहन (एएस-15टी-5229) से 10 क्विंटल 700 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

इस दौरान पुलिस ने संतोष कुमार बर्मन तथा मुकुंद नाथ नमक दो तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ के बाद गिरफ्तार संतोष कुमार बर्मन की निशानदेही पर उसके घर से और गांजा जब्त किया गया।

इस प्रकार कुल मिलाकर पुलिस ने 11 क्विंटल 706 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। गिरफ्तार किए गए दोनों तस्करों को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया गया है।

(Udaipur Kiran) / श्रीप्रकाश

Most Popular

To Top