Uttrakhand

महिला पर चाकू से हमला करने वाली दो आराेपित गिरफ्तार

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी महिलाएं

पौड़ी गढ़वाल, 9 मई (Udaipur Kiran) । पुलिस ने एक महिला पर चाकू से हमला करने व दस्तावेजों को जलाने वाली दो महिला आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक बीते 19 मार्च को सतपुली निवासी महिला ने राजस्व पुलिस चौकी मौदाड़स्यूं-2 तहसील सतपुली में एक शिकायत दर्ज कराई थी।

जिसमें उन्होंने बताया कि आंगनबाड़ी केन्द्र किमोली में पुष्पा देवी व कोयल शर्मा ने मुझ पर चाकू से हमला उन्हें घायल किया। साथ ही आंगनबाड़ी केन्द्र के रजिस्टर भी जला दिए। राजस्व पुलिस चौकी में संबं​धित धराओं में मुकदमा दर्ज किया। मामला महिला से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी आदेश पर राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित किया गया।

महिला से संबं​धित मामले में प्रभारी कोतवाली पौड़ी कमलेश शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम ने संलिप्त दोनों महिला आरोपिताें को सतपुली से गिरफ्तार किया गया। जिन्हें कोर्ट में पेश किया जा रहा है।

(Udaipur Kiran) / कर्ण सिंह

Most Popular

To Top