CRIME

मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपित गिरफ्तार, गए जेल

मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपित गिरफ्तार

मुरादाबाद, 17 जुलाई (Udaipur Kiran) । थाना मैनाठेर पुलिस ने थाना पाकबड़ा क्षेत्र निवासी मानसिक रूप से विक्षिप्त किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में दो आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया‌।

पाकबड़ा क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसकी 15 वर्षीय बहन पढ़ी लिखी नहीं है। वह मानसिक रूप से बहुत कमजोर है। सोमवार सुबह करीब नौ बजे उसकी बहन घर के बाहर घूम रही थी। इस दौरान आरोपित गेंदालाल (57‌वर्ष) व आदेश (25 वर्ष) बहाना बनाकर उसको मोपेड पर बैठाकर थाना मैनाठेर क्षेत्र के एक गांव में ले गए, जहां पर गेंदालाल के मकान का निर्माण हो रहा है। मकान को आरोपित आदेश बना रहा है। किशोरी को ले जाते हुए ग्रामीणों ने देखा था। परिजन किशोरी को तलाशते हुए मैनाठेर क्षेत्र के गांव पहुंच गए। गांव में बन रहे गेंदालाल के निर्माणाधीन मकान में दोनों आरोपित किशोरी के साथ मिले। किशोरी के परिजनों को देख दोनों आरोपित गेंदालाल व आदेश किशोरी को छोड़कर मौके से भाग गये। मेडिकल जांच में किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म का खुलासा हुआ था। थाना मैनाठेर पुलिस ने दोनों नामजद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी। आज दोपहर पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। थाना मैनाठेर प्रभारी किरन पाल सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। जहां से उन्हें जिला कारागार भेज दिया गया।

(Udaipur Kiran) जायसवाल

(Udaipur Kiran) / निमित कुमार जयसवाल / दिलीप शुक्ला

Most Popular

To Top