
सोनीपत, 27 जनवरी (Udaipur Kiran) । सोनीपत
पुलिस ने नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में कार्रवाई करते हुए दो
युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मलिकपुर, सोनीपत निवासी
विकास और सचिन के रूप में हुई है। जानकारी
के अनुसार लड़की से गैंगरेप की घटना 22 जनवरी की है। पीड़िता की मां ने सोनीपत के थाना
सिविल लाइन में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार, विकास और उसके दो साथियों ने
उनकी नाबालिग बेटी का अपहरण किया और इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने मामले
में पुलिस ने केस दर्ज किया।
सोनीपत
में क्राइम यूनिट वेस्ट सीआईए-1 की टीम ने कार्रवाई करते हुए कोर्ट के आदेश पर पीड़ित
लड़की के बयान मजिस्ट्रेट के समक्ष दर्ज करवाए। उसको महिला विशेषज्ञ और लीगल एड की मदद
से काउंसलिंग करवाई जा रही है। पुलिस ने सामेवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया
है, इनका एक साथी तीसरा आरोपी फरार है। अब गिरफ्तार आरोपियों को पुलिस कोर्ट में पेश
करेगी।
—————
(Udaipur Kiran) शर्मा परवाना
