Madhya Pradesh

भोपाल के ग्राम पलासी में गौवंश को काटने के मामले में दो आरोपित गिरफ्तार

मौके पर पहुंचे बजरंद दल के कार्यकर्ता

भोपाल, 16 मई (Udaipur Kiran) । भोपाल के करोंद थाना क्षेत्र स्थित पलासी गांव में शुक्रवार सुबह गौवंश काटे जाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही बजरंग दल के कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे, जिन्हें देखकर आरोपी मौके से फरार हो गए। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने छह हिस्सों में कटी गाय के अवशेष बरामद किए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया है। जबकि फरार आरोपितों की तलाश जारी है।

निशातपुरा थाना प्रभारी रूपेश दुबे ने बताया कि निशातपुरा निवासी श्याम यादव गौसेवक के रूप में सक्रिय हैं। उन्होंने पुलिस को सूचना दी थी कि पलासी गांव में गौवंश का वध किया गया है। उनकी शिकायत पर 5–6 लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की जा रही है। सभी आरोपितों की पहचान की जा चुकी है। दो बदमाश निशातपुरा तथा चार आस पास के थाना क्षेत्रों के रहने वाले हैं। दो आरोपितों को हिरासत में ले लिया गया और अन्य आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। एफआईआर किए जाने और गिरफ्तारी के बाद ही आरोपितों के नामों का खुलासा किया जाएगा।

गौसेवक श्याम यादव ने बताया कि वह शुक्रवार सुबह पांच बजे साथियों के साथ मौके पर पहुंचे तब दो युवक दूर से ही उनके वाहनों को देखकर भाग निकले। घटनास्थल से कई हिस्से में काटी जा चुकी गौ वंश के हिस्से मिले। लगातार आरोपितों द्वारा ऐसा कृत्य किए जाने की सूचना मिल रही थीं। रंगे हाथों पकड़ने की नीयत से स्पॉट पर पहुंचे थे। आरोपितों के नाम पुलिस को बता दिए हैं। उनकी गिरफ्तारी की कोशिश की जा रही है। सभी आरोपित एक ही समुदाय विशेष के हैं।

थाना प्रभारी दुबे ने बताया कि गौवंश को मकानों की आड़ में सुनसान इलाके में काटा गया है। मौके से ही पुलिस को बड़ी संख्या में खून मिला है। स्पॉट से ही पुलिस को एक बका मिला है। एक अन्य गाय वहां बंधी मिली है, आरोपी इसे भी काटने की तैयारी में थे। आरोपितों की गिरफ्तारी के बाद ही साफ होगा कि कितने समय से इस कार्य को कर रहे थे और अब तक कितने गौ वंश का वद्य कर चुके हैं।

उन्होंने बताया कि मामले में पुलिस ने दो आरोपी रेहान और अरबाज को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी चर्चरोड जिंसी जहांगीराबाद के रहने वाले हैं। उनके साथी आलम और सोहेल की तलाश की जा रही है। जल्द पुलिस टीम इन दोनों को भी हिरासत में लेने के दावे कर रही है। इसके बाद चारों से पूछताछ कर पता लगाया जाएगा कि आरोपी गौकशी के बाद क्या किया करते थे। मांस को किसे और किसके माध्यम से बेचा जाता था। जिससे गिरोह के अन्य सदस्यों पर भी कार्रवाई की जा सके।

(Udaipur Kiran) तोमर

Most Popular

To Top