RAJASTHAN

घर के झगड़ों से परेशान चार बच्चों की मां ने की खुदकुशी

तारा देवी ने अस्पताल में बुधवार की सुबह दम तोड़ दिया।

पाली, 31 जुलाई (Udaipur Kiran) । सोजत रोड थाना क्षेत्र के गुड़ा गिरी (बोरनड़ी) गांव में गृह क्लेश से परेशान चार बच्चों की मां ने कीटनाशक पी लिया। परिजन से हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से गुस्साएं पीहर पक्ष के लोगों ने ससुराल पक्ष पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।

पुलिस के अनुसार तारादेवी (35) पत्नी जगदीश कुमार नायक ने कीटनाशक पी लिया। तबीयत बिगड़ने पर उसे इलाज के लिए पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया। जहां बुधवार सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई कमलेश का आरोप है कि उसकी बहन को पिछले करीब आठ साल से परेशान किया जा रहा था। इसके चलते उसने यह कदम उठाया। आरोप है कि उन्हें भी घटना की जानकारी बुधवार सुबह दी गई। जबकि उसने कीटनाशक मंगलवार को ही पी लिया था। पाली के बड़ा गुड़ा (बगड़ी नगर) निवासी तारादेवी की शादी करीब 15 साल पहले गुड़ा गिरी (सोजत रोड) निवासी जगदीश नायक से सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी के बाद मृतका को चार बच्चे हुए। सबसे बड़ा 13 साल का देवेन्द्र, 12 साल की भूमिका, आठ साल की खुशी और फिर सात साल की लक्षिता है। मृतका की मौत के बाद बच्चों का रो-रो कर बुरा हाल है। वे बार-बार मां को बुलाओ कहकर रो रहे है।

मृतका के भाई कमलेश ने बताया कि बहन दुखी थी। उसे हमने मकान बनाकर दिया, घर खर्च देते थे। क्योंकि उसका पति ढंग से कमाता नहीं था। फिर भी ससुर व अन्य लोग उसे ताने मारते थे और घर छोड़कर जाने के लिए कहते थे। ऐसे में परेशान होकर उसने यह कदम उठाया। आरोपिताें को कड़ी सजा मिलनी चाहिए। जीजा ज्यादा कमाते नहीं थे। वे मजदूरी करते है। खुद का पक्का मकान भी नहीं था। ऐसे में हमने मकान बनाकर दिया, जिससे बहन दुखी नहीं रहे। उसका घर खर्च में भी सहयोग करते थे। पिछले करीब आठ साल से उसकी बहन को ससुराल पक्ष के लोग परेशान कर रहे थे। इसी से प्रताड़ित होकर उसने यह कदम उठाया।

(Udaipur Kiran) / रोहित / संदीप

Most Popular

To Top