HimachalPradesh

पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सिरमौर कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव सम्मपन 

नाहन, 27 जनवरी (Udaipur Kiran) ।पेंशनर्स वेलफेयर एसोसिएशन जिला सिरमौर कार्यकारिणी के त्रैवार्षिक चुनाव में ओम प्रकाश शर्मा (नाहन) को अध्यक्ष पद की कमान सौंपी गई। जबकि, प्रमोद गौतम (सराहां) को महासचिव की जिम्मेदारी मिली।ये चुनाव सोमवार को जिला मुख्यालय नाहन में सर्वसम्मति से संपन्न हुए। एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष हरिदत्त शर्मा की देखरेख में आयोजित चुनाव प्रक्रिया के दौरान रणवीर सिंह ठाकुर (राजगढ़) को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हीरा सिंह (शिलाई) और अमर सिंह ठाकुर (सराहां) को उपाध्यक्ष, अशोक कुमार (नाहन) को कोषाध्यक्ष, पीएन गुप्ता (राजगढ़) को मुख्य सलाहकार, सुंदर लाल मेहता (पांवटा साहिब) और कृष्ण दत्त शर्मा को सलाहकार चुना गया।

—————

(Udaipur Kiran) / जितेंद्र ठाकुर

Most Popular

To Top