RAJASTHAN

अजमेर में रविवार काे निकलेगी भारतीय सेनाओं के शौर्य को सलाम करती तिरंगा रैली

अजमेर में आज निकलेगी भारतीय सेनाओं के शौर्य को सलाम करती तिरंगा रैली

अजमेर, 17 मई (Udaipur Kiran) । सकल राष्ट्रभक्त अजमेर एवं भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा तिरंगा रैली 18 मई को आयोजित होगी। तिरंगा रैली के सफल आयोजन के लिए भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर ने वृहद रूप रेखा तैयार की है। इस रैली में शहर के सभी वर्गों को जोड़ा जाएगा। हजारों लोगों के संग साथ और सहयोग से यह रैली सम्राट पृथ्वीराज चौहान राजकीय महाविद्यालय से प्रारंभ होगी। इससे पहले सम्राट पृथ्वी राज चौहान पर पुष्पांजली की जाएगी।

भाजपा शहर जिला अध्यक्ष रमेश सोनी, तिरंगा यात्रा के संभाग समन्वयक नीरज जैन, सोमरत्न आर्य, अरविन्द यादव , सम्पत सांखला , राजेश घाटे ने मीडिया से यह जानकारी साझा की। उन्होंने बताया कि सभी तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया है। रैली की तैयारियों के अंतर्गत सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार, जल व्यवस्था, मीडिया प्रबंधन, रैली व्यवस्था, समापन स्थल की व्यवस्था, स्वागत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन और प्रशासनिक व्यवस्था आदि विभिन्न पहलुओं को तय कर लिया गया है। संबंधित व्यवस्था प्रमुखों से तैयारियों की जानकारी व समीक्षा कर ली गई है।

सोनी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी शहर जिला अजमेर द्वारा तिरंगा वाहन रैली में सक्रिय सहयोग के लिए सभी मंडल स्तर पर आवश्यक बैठकें पहले ही आयोजित की जा चुकी हैं। इसके पश्चात, सभी शक्ति केंद्र प्रभारियों के साथ बैठकों का दौर जारी है, जिसमें महिला मोर्चा, युवा मोर्चा, अनुसूचित जाति मोर्चा, ओबीसी मोर्चा एवं अन्य प्रकोष्ठों द्वारा भी बैठकें आयोजित की गई हैं।

—————

(Udaipur Kiran) / संतोष

Most Popular

To Top