Haryana

नारनौल के नांगल चौधरी में निकाली गई तिरंगा यात्रा

नारनौल, 20 मई (Udaipur Kiran) । ऑपरेशन सिंदूर की सफलता पर नांगल चौधरी में मंगलवार को तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का आयोजन पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह ने किया। यात्रा बहरोड़ मोड़ से आरंभ होकर शहर के मुख्य बाजारों से होते हुए निजामपुर रोड के अंतिम छोर तक गई। यात्रा में सैकड़ों की संख्या में लोगों ने भाग लिया। अनेक स्थानों पर लोगों ने पुष्प वर्षा कर यात्रा का स्वागत किया।

पूर्व सिंचाई मंत्री डॉ. अभय सिंह यादव ने कहा कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला हमारे देश ने ऑपरेशन सिंदूर से लिया। जिसमें देश के सैनिकों ने अपने अदम्य साहस का परिचय देते हुए न केवल पाकिस्तान की सेना के छक्के छुड़ा दिए, वहीं पाक से आतंकियों और उनके ठिकानों का सफाया कर दिया।

उन्होंने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान देश कांप उठा गया है। यही कारण है कि जल्द ही सीजफायर किया गया।यह ऑपरेशन भारत की सफलता था।

यात्रा के दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर पूरा जोश दिखाया। तेज गर्मी होने के बावजूद सैकड़ों की संख्या में लोगों ने देश प्रेम के भाव के साथ इस यात्रा में भाग लिया। जिसके चलते शहर की सड़कों पर आज देशभक्ति का अभूतपूर्व दृश्य देखने को मिला।

यात्रा के दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम और इंकलाब जिंदाबाद जैसे नारों की गूंज रही। अनेक स्थानों पर लोगों ने यात्रा का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।

—————

(Udaipur Kiran) / श्याम सुंदर शुक्ला

Most Popular

To Top