HimachalPradesh

वीर जवानों को नमन के लिए सुलह में निकली तिरंगा यात्रा

तिरंगा यात्रा के दौरान विधायक और अन्य लोग।

धर्मशाला, 27 मई (Udaipur Kiran) । भारतीय सेनाओं की वीरता और ऑपरेशन सिंदूर की ऐतिहासिक जीत के लिए वीर जवानों का आभार व्यक्त करने तथा उनका मनोबल बढ़ाने के लिए मंगलवार कांगड़ा जिला के सुलह मंडल में भाजपा ने तिरंगा यात्रा निकाली। तिरंगा शौर्य सम्मान यात्रा का स्थानीय विधायक एवं हिमाचल प्रदेश विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष, कांगड़ा-चंबा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा प्रभारी विपिन सिंह परमार ने नेतृत्व किया। सेना के सम्मान में आयोजित इस यात्रा को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं सहित आम लोगों और सेना से सेवानिवृत्त जवानों ने हिस्सा लिया।

इस मौके पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों को संबोधित करते हुए विपिन परमार ने कहा कि पहलगाम में हुए कायराना आंतकी हमले के दौरान जिस तरह से धर्म पूछकर परिजनों के सामने गोली मारी उसका जबाव मोदी के नेतृत्व में हमारी सेनाओं ने करारा जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर से भारत की दुनिया भर में आंतक के खिलाफ कार्रवाई का दम भरा है।

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने जिस तरह सेना को खुली छूट दी उससे आतंकियों सहित पाकिस्तान को भी सबक सिखाया गया है। उन्होंने देश के वीर जवानों का आभार व्यक्त करते हुए उनके मनोबल की जमकर प्रशंसा की। इस दौरान लोगों ने हाथों में तिरंगे लेकर भारतीय सेनाओं और मोदी सरकार के पक्ष में नारेबाजी की गई।

(Udaipur Kiran) / सतिंदर धलारिया

Most Popular

To Top