Uttar Pradesh

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी काे याद कर दी गई श्रद्धांजलि

वाराणसी,21 मई (Udaipur Kiran) । पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के शहादत दिवस पर बुधवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उन्हें शिद्दत से याद किया। जिला, महानगर कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में मैदागिन चौराहे पर स्थित राजीव गांधी की प्रतिमा के पास जुटे कार्यकर्ताओं ने अपने नेता को नमन किया। प्रतिमा का जलाभिषेक कर कार्यकर्ताओं ने पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान जिला व महानगर अध्यक्ष क्रमश: राजेश्वर सिंह पटेल और राघवेंद्र चौबे ने कहा कि अपनी दूरगामी सोच से आधुनिक भारत का सपना गढ़ने वाले युवाओं के प्रेरणास्त्रोत देश के पूर्व प्रधानमंत्री ‘भारत रत्न’ राजीव गांधी को देश भूल नहीं सकता। उन्होंने युवाओं को सशक्त, स्वतंत्र और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य किया। पूर्व प्रधानमंत्री की नीतियों ने भारत को तकनीकी और डिजिटल युग की ओर अग्रसर किया। उनके ऐतिहासिक निर्णयों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक सशक्त, सुदृढ़ और सम्मानित राष्ट्र के रूप में स्थापित करने की दिशा दिखाई। देश उनके अद्वितीय समर्पण के लिए सदैव ऋणी रहेगा। आधुनिक भारत के निर्माण में राजीव गांधी का योगदान अविस्मरणीय है। उनकी दूरदर्शिता, विज्ञान-प्रौद्योगिकी और युवा सशक्तिकरण की सोच आज भी हमें प्रेरणा देती है।देश के लिए उनकी कुर्बानी को देश हमेशा याद रखेगा।

कार्यक्रम में प्रमोद पाण्डेय, फ़साहत हुसैन बाबू, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गुलशन अली, डॉ राजेश गुप्ता, संजीव सिंह, सतनाम सिंह, गणेश शंकर पाण्डेय,

राजीव राम, सैय्यद हसन, हाजी इस्लाम, राजेश त्रिपाठी, अनुराधा यादव आदि ने भी भागीदारी की।

—————

(Udaipur Kiran) / श्रीधर त्रिपाठी

Most Popular

To Top