Chhattisgarh

रायपुर : विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर : विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन पूर्व प्रधानमंत्री डॉ मनमोहन सिंह को दी गई श्रद्धांजलि

रायपुर, 25 फरवरी (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दूसरे दिन की कार्यवाही के दौरान आज मंगलवार को सदन में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। पक्ष-विपक्ष के सभी नेताओं ने उनके योगदान को याद किया और उनके साथ बिताए पलों को साझा किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने कहा कि, वे छत्तीसगढ़ से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा के लिए कई बार डॉ. मनमोहन सिंह के पास गए थे। उन्होंने उन्हें एक विशाल हृदय और सकारात्मक सोच वाला नेता बताया।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि, डॉ. मनमोहन सिंह ने कठिन समय में देश की अर्थव्यवस्था को सशक्त किया और लाइसेंस राज की समाप्ति में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने कहा कि संसद सदस्य रहते हुए उन्हें डॉ. सिंह से बहुत कुछ सीखने का अवसर मिला।

नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत ने कहा कि, डॉ. मनमोहन सिंह भारतीय अर्थव्यवस्था और देश के विकास के एक महत्वपूर्ण स्तंभ रहे हैं। उनकी नीतियों ने देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम योगदान दिया। सदन में सभी सदस्यों ने डॉ. सिंह के योगदान को नमन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।

—————

(Udaipur Kiran) / गायत्री प्रसाद धीवर

Most Popular

To Top