
पूर्वी चंपारण,27 दिसम्बर (Udaipur Kiran) ।
पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन के उपरांत जिला कांग्रेस कमेटी, पूर्वी चंपारण द्वारा बंजरिया पंडाल स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया।जिसमे पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में जुटे आमजनो ने हिस्सा लिया।
श्रद्धांजलि सभा की शुरुआत स्व डॉ. मनमोहन सिंह की तस्वीर पर पुष्प अर्पण व माल्यार्पण कर किया गया।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष ई० शशि भूषण राय उर्फ गप्पू राय ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यो व विचारों को स्मरण करते कहा कि भारतीय राजनीति में डा. मनमोहन सिंह का अनमोल योगदान है।उनके नेतृत्व में भारत ने आर्थिक सुधारों की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए, जिससे देश में विकास और समृद्धि का नया युग शुरू हुआ। उनकी सादगी और ईमानदारी को हमेशा याद किया जाएगा।
विजय शंकर पांडे ने कहा कि डॉ. सिंह के व्यक्तित्व और उनकी नीतियों की सराहना करते कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह की नीतियों ने भारतीय अर्थव्यवस्था को नई दिशा दी। उन्होंने हमेशा देश के हित में काम किया और वैश्विक स्तर पर भारत को सम्मान दिलवाया। उनकी सोच और नेतृत्व हमेशा प्रेरणादायक रहेगा। सभा में पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भी डॉ. मनमोहन सिंह के योगदान को याद करते हुए उनके प्रति अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सभी ने एक स्वर में कहा कि डॉ. सिंह का योगदान केवल भारतीय राजनीति तक सीमित नहीं था, बल्कि उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मंच पर भी भारत को एक नई पहचान दी। श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता और स्थानीय निवासी मौजूद थे।
तनवीर खान ने डॉ. मनमोहन सिंह के जीवन और कार्यों को श्रद्धांजलि देते हुए उनके द्वारा किए गए महत्वपूर्ण कार्यों पर चर्चा की। सभा का समापन एक मिनट का मौन रख कर किया गया। मौके पर किरण कुशवाहा, मुनमुन जायसवाल, आबिद हुसैन ( मुखिया), रंजीत पांडे, रमेश श्रीवास्तव, एन०एस०यू०आई जिला अध्यक्ष आशीष कुमार, राहुल शर्मा, सत्येंद्र नाथ तिवारी, अमरेंद्र कुमार सिंह, अरुण पांडे, विजयकांत त्रिपाठी, डॉ अफरोज आलम, परशुराम पांडे, राजकुमार अंजुमन, विश्वनाथ चौरसिया, इकराम, आर्यन, सुभाष शर्मा, रंजन शर्मा सहित अन्य उपस्थित थे।
(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार
