
लोहरदगा, 6 दिसंबर (Udaipur Kiran) ।भारत रत्न बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर की पुण्यतिथि पर शुक्रवार को उप विकास आयुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत सहित जिला के अन्य वरीय पदाधिकारियों के जरिये समाहरणालय के समीप स्थित डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस मौके पर आइटीडीए परियोजना निदेशक नीलम सुषमा सारेंग, अपर समाहर्ता जितेंद्र मुण्डा, अनुमण्डल पदाधिकारी अमित कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी धीरज ठाकुर, जिला आपूर्ति पदाधिकारी ज्ञानशंकर जायसवाल, जिला पंचायती राज पदाधिकारी अंजना दास, जिला खेल पदाधिकारी उपवन बड़ा, नजारत उप समाहर्ता अभिनीत सूरज सहित अन्य पदाधिकारियों और कर्मियों ने भी माल्यार्पण किया एवं पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धासुमन अर्पित किया।
—————
(Udaipur Kiran) / गोपी कृष्ण कुँवर
