Bihar

चंपारण सत्याग्रह के अग्रदूत पं.राजकुमार शुक्ल की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन

पं.राजकुमार शुक्ल को श्रद्धांजलि देते लोग

पूर्वी चंपारण, 21 मई (Udaipur Kiran) ।चंपारण सत्याग्रह के अग्रदूत स्वतंत्रता सेनानी पं.राजकुमार शुक्ला की 96 वीं पुण्यतिथि पर गांधी संग्रहालय में श्रद्धाजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पंडित राजकुमार शुक्ला के परिवारिक सदस्य रविराज शुक्ल ने प्रेरक गीत से की।

श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय के गांधी शांति अध्ययन विभाग के विभागध्यक्ष डॉ जुगल किशोर दाधीच ने कहा कि पंडित राजकुमार शुक्ल महामानव थे, जिन्होंने नींव की ईट बनाकर चंपारण की समस्याओं को राष्ट्रीय स्तर पर उजागर करते हुए महात्मा गांधी के साथ मिलकर ब्रिटिश हुकूमत की चूले हिला दी। उन्होने निलहे अंग्रेजो के अत्याचार अनाचार एवं शोषण से त्रस्त चंपारण के किसानो को मुक्ति दिलाने में एक भागीरथी प्रयास किया। पंडित शुक्ल एक ऐसे व्यक्तित्व थे जिन्होंने अपना सर्वोच्च जीवन त्याग तपस्या और समर्पित भाव से चंपारण किसानो के लिए असाधारण कार्य किये जिसके कारण आज चम्पारण विश्व पटल पर अपनी नयी पहचान बनाये हुए है।

आगत अतिथियों का स्वागत अमरेंद्र सिंह और अध्यक्षता राय सुन्दर देव शर्मा ने की।विचार गोष्ठी को अधिवक्ता विनय कुमार सिंह, शशिकला, अनवर आलम अंसारी, अमिता निधि, कौशल किशोर सिंह, शिवनंदन राय ,जवाहर प्रसाद, संगीता चित्रांश, अशोक वर्मा, नवनीत कुमार गिरी के साथ ही जिले के प्रगतिशील किसान और किसानश्री से सम्मानित ललन शुक्ला, अजय देव, डॉ आलोक कुमार सिंह, संतोष कुमार सिंह ने भी संबोधित किया।

—————

(Udaipur Kiran) / आनंद कुमार

Most Popular

To Top