Haryana

हिसार : जीजेयू से रिटायर्ड होने के बाद खजाना राम ने बदली शहर की तस्वीर

ग्रीन ग्लोबल ग्रुप हिसार के वरिष्ठ सदस्य खजानाराम पर्यावरण के लिये काम करते हुए।

पिछले 6 वर्षों से पर्यावरण के क्षेत्र में दे रहे उल्लेखनीय योगदान

हिसार, 19 मई (Udaipur Kiran) । रिटायर्ड होने के बाद लोग अपने घर बैठ जाते हैं लेकिन

ढाणी श्यामलाल निवासी खजाना राम ने पर्यावरण के क्षेत्र में खूब काम कर अपना सराहनीय

योगदान दिया है। जीजेयू से डिप्टी रजिस्ट्रार पद से रिटायर्ड पिछले 6 वर्षों से ग्रीन

ग्लोबल ग्रुप हिसार के सबसे वरिष्ठ सदस्य हैं तथा आए दिन सुबह 4:30 बजे उठते हैं और

सुबह 5 से 8:30 तक प्रतिदिन 3:30 घंटे नगर को स्वच्छ और हरा-भरा रखने के लिये अपना

योगदान देते हैं।

ग्रुप के सदस्य हरि सिंह ने साेमवार काे खजाना राम के सहयोग से आज शहर के कई

किलोमीटर के रास्ते को स्वच्छ कर दिया है और लगभग 20 हजार पौधे लगा दिए जो अब वृक्ष

बन गए हैं। हिसार की तस्वीर ऐसे योद्धा से बदल गई, वैसे तो हर वर्ष हजारों व्यक्ति

रिटायर्ड होते हैं अगर वे किसी समाज के लिए थोड़ा-थोड़ा कार्य करें तो पूरे शहर की

तकदीर बदल सकते हैं। रिटायर्ड आदमी के पास हर तरह का अनुभव होता है। खजाना राम इसी

कड़ी में एक मिसाल हैं। न उन्हें मोबाईल चलाने का शौंक और न ही व्हाट्सएप या फेसबुक

में कोई रुचि है। उनका अब केवल एक ही शौंक है-हर सुबह स्वच्छता और वृक्षारोपण के लिए

कार्य करना। अपने आप में एक मिसाल हैं खजाना राम।

ग्रुप के सदस्य हरिसिंह ने बताया कि हर एक आदमी में कुछ न कुछ अलग से करने

की क्षेमता होती है। वे कुछ वर्ष पहले अपनी धर्मपत्नी माया व कुछ सदस्यों के साथ खजानाराम

के घर के सामने डंपिंग ग्राउंड को साफ कर रहे थे तो पहली बार उनसे मुलाकात हुई। इसके

बाद वे हमारे ग्रुप के सदस्य बन गये और पिछले 6 वर्षों से आज तक नित्य प्रति अपना श्रमदान

कर रहे हैं। उनके सहयोग व मार्गदर्शन से ग्रुप के सभी सदस्य धन्य हो गये।

(Udaipur Kiran) / राजेश्वर

Most Popular

To Top