
रायपुर 25 नवंबर (Udaipur Kiran) । छत्तीसगढ़ शासन के गृह विभाग द्वारा आज साेमवार काे जारी एक स्थानांतरण आदेश भारतीय पुलिस सेवा के 4 अधिकारियाें का स्थानांतरण किया गया है।
जारी स्थानांतरण आदेश के अनुसार, राजेश अग्रवाल, भारतीय पुलिस सेवा 2012 बैच, पुलिस अधीक्षक कबीरधाम से सहायक पुलिस महानिरीक्षक पुलिस मुख्यालय नवा रायपुर स्थानांतरण किया गया है। धर्मेन्द्र सिंह छवई सेनानी पन्द्रहवीं वाहनी छत्तीसगढ़ सुरक्षाबल बीजापुर से पुलिस अधीक्षक कबीरधाम भेजा गया है। वहीं मयंक गुर्जर भारतीय पुलिस सेवा 2020 अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक माेहला मानपुर अम्बागढ़ चाैकी से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला बीजापुर तथा पूजा कुमार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बीजापुर से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दंतेवाड़ा स्थानांतरण किया गया है।
(Udaipur Kiran) / गेवेन्द्र प्रसाद पटेल
