Uttrakhand

कैंची धाम में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के गठन काे व्यापारियों ने बताया अवैध

बैठक में उपस्थित श्रीकैंची धाम व्यापार मंडल समिति के पदाधिकारी।

नैनीताल, 23 अगस्त (Udaipur Kiran) । धार्मिक महत्ता बढ़ने के साथ नए विकसित हो रहे व्यवसायिक स्थल कैंची धाम में व्यापार मंडल को लेकर विवाद की स्थिति उत्पन्न हो गई है। गत 21 अगस्त को अखिलेश सेमवाल के नेतृत्व में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के गठन का दावा किया गया था। अब इस पर मई 2024 में पंजीकृत श्रीकैंची धाम व्यापार मंडल समिति ने नाराजगी जताई है।

समिति के अध्यक्ष दिनेश तिवारी की अध्यक्षता में शुक्रवार को पदाधिकारियों व सदस्यों की बैठक हुई। बैठक में व्यापार मंडल में अखिलेश सेमवाल के नेतृत्व में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के गठन की सूचना पर आपत्ति जताई गई। व्यापारियों ने दावा किया कि यह गठन अवैध रूप से बनाया गया संगठन है। कोई भी स्थानीय व्यापारी इसका सदस्य नहीं है। जो व्यापारी इस संगठन के पदाधिकारी हैं वह कैंची धाम के स्थानीय निवासी नहीं हैं। संगठन के गठन से पूर्व कैंची धाम के व्यापारियों को सूचना भी नहीं दी गई। इसका सभी स्थानीय व्यापारियाें ने विरोध किया है। बैठक में सचिव विक्रम तिवारी, उप सचिव रमेश किरौला, कोषाध्यक्ष दीपक तिवारी, वरिष्ठ सलाहकार गिरीश तिवारी, सलाहकार राकेश तिवारी आदि उपस्थित थे।

(Udaipur Kiran) / डॉ. नवीन चन्द्र जोशी / कमलेश्वर शरण

Most Popular

To Top