Uttrakhand

ज्वैलर्स शोरूम में हुई लूट के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन, पुलिस को दिया दो दिन का अल्टीमेटम

धरना देते हुए व्यापारी

हरिद्वार, 02 सितंबर (Udaipur Kiran) । चंद्राचार्य चौक के समीप श्रीबालाजी ज्वैलर्स शोरूम में डकैती की घटना से नाराज सर्राफा व्यापारियों ने चौक पर धरना प्रदर्शन किया। सर्राफा व्यापारियों को समस्त व्यापार मंडलों ने अपना समर्थन दिया। इस दौरान व्यापारियों की पुलिस जांच अधिकारी प्रदीप बिष्ट से भी वार्ता हुई।

व्यापारियों ने कहा कि पुलिस बीट से कुछ ही दूरी पर घटना को अंजाम दिया जाता है। अपराधी बेखौफ वारदात कर रहे हैं। पुलिस केवल हेलमेट चेकिंग और चालान काटने तक सीमित है। जल्द अपराधियों को पकड़ा जाए। अपराध दिनों-दिन बढ़ता जा रहा है। इस प्रकार की घटनाओं से व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों को सुरक्षा देना प्रशासन का दायित्व है। व्यापारी हर क्षेत्र में प्रशासन की मदद करते हैं। ऐसी घटनाएं पुलिस पर प्रश्न चिन्ह लगाती हैं। व्यापारियों ने प्रशासन को लूट की घटना का पर्दाफाश करने के लिए दो दिन का समय दिया और कहा कि अगर दो दिन में अपराधी नहीं पकड़े गए तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान कैश खुराना, विशाल गर्ग, मृदुल कौशिक, राजीव पराशर, संजीव नैय्यर, अशोक शर्मा आदि थे।

(Udaipur Kiran) / डॉ.रजनीकांत शुक्ला

Most Popular

To Top