Uttar Pradesh

आज का भारत विश्व का नेतृत्वकर्ता है : डॉ नरेन्द्र सिंह गौर

संगोष्ठी

प्रयागराज, 28 जुलाई (Udaipur Kiran) । भारत आज आर्थिक, सामाजिक, सामरिक रूप से विश्व के सर्वाधिक मजबूत देशों की श्रेणी में खड़ा है। वैश्विक स्तर पर भारत की साख बढ़ी है। भारतीय सैनिकों के हौसले बुलंद है। उनको अत्याधुनिक हाथियारों से सुसज्जित किया गया है। आज का भारत विश्व का नेतृत्वकर्ता है।

उक्त विचार मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री डॉ नरेन्द्र सिंह गौर ने रविवार की सायं सिविल लाइंस स्थित भाजपा कार्यालय में प्रबुद्ध प्रकोष्ठ द्वारा भाजपा सरकार में बदलता और बढ़ता भारत विषय पर संगोष्ठी में व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों में गरीबों के बैंकों में खाते भी नहीं होते थे, लोग लाईलाज बीमारियों से अल्पायु में दुनिया से चले जाते थे। गरीबों को कच्चे मकानों में रहने या खुले आसमानों में रहने के लिए विवश रहना पड़ता था। जब भाजपा की सरकार आई गरीबों के जीवन में नई रोशनी लाने का काम हुआ है। भारत आज सांस्कृतिक रूप से भी सुदृढ़ हुआ है। भारतीय प्राचीन धरोहरों को संजोने का कार्य है।

संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए भाजपा महानगर अध्यक्ष राजेन्द्र मिश्र ने कहा कि भाजपा कार्यकताओं के प्रयासों से ही केंद्र और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधाममंत्री और मुख्यमंत्री के कुशल नेतृत्व में भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन देने का कार्य हो रहा है।

विशिष्ट अतिथि मुख्य स्थाई अधिवक्ता एवं भाजपा विधि प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक प्रशांत सिंह अटल ने अनेक बिन्दुओं पर प्रकाश डालते हुए कहा कि जहां 10 वर्ष पूर्व गरीबों के खाते डाकखाने में नहीं खुलते थे वहीं आज जन-धन योजना एवं डिजिटल भारत के माध्यम से गरीबों के आय और बचत में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है। भाजपा का कार्यकर्ता तटस्थ मजबूत और वह फौलाद है जो हर तूफानों से टकराने में सक्षम है। मोदी और योगी के नेतृत्व में पुनः नया कीर्तिमान स्थापित होगा। डॉ एलएस ओझा एवं डॉ शैलेश पाण्डेय ने भी भाजपा सरकार में हुए अभूतपूर्व विकास पर प्रकाश प्रकाश डाला।

कार्यक्रम संयोजक भाजपा प्रबुद्ध प्रकोष्ठ महानगर संयोजक पियूष सिंह ने भाजपा सरकार में बढ़ते बदलते भारत पर अपने विचार रखे और लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम में देवेश सिंह, देवेन्द्र मिश्र, अंजनि सिंह, आशुतोष पाण्डेय, राजेश केसरवानी, गोपाल बाबू जायसवाल, सरोज गुप्ता, जे बी सिंह, विवेक यादव, विजय श्रीवास्तव, अनिल भट्ट, भोला सिंह, राजेश गोंड, आशीष द्विवेदी, संजय त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी एवं पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

(Udaipur Kiran) / विद्याकांत मिश्र / राजेश

Most Popular

To Top