Maharashtra

येऊर पर्यटन क्षेत्र में टीएमसी का स्वच्छता अभियान

मुम्बई , 3 मई ( हि. स. ) । ठाणे महानगरपालिका क्षेत्र में येउर ठाणे शहर ही नहीं अपितु मुंबई और उप नगरों क्षेत्र के लिए शुद्ध प्राण वायू देकर संजीवनी का काम करता है।यह पर्वतीय क्षेत्र यहां के मूल निवासी आदिवासियों का रहने के लिए ही है। लेकिन इसके बावजूद जनसंख्या की दृष्टि से ये नाम मात्र ही है।इनकी सुरक्षा की दृष्टि से ही इस पर्वतीय श्रृंखला में बाहरी क्षेत्र के लोगों को बसने की अनुमति नहीं है।लेकिन फिर भी सैकड़ों की तादात में यहां अवैध निर्माण किए गए है। कभी कभी ठाणे मनपा प्रशासन कुछ अनाधिकृत घरों पर तोड़क कार्यवाही करता भी है।अब इस इलाके में ठाणे मनपा ने साफ सफाई चलाने के उद्देश्य से व्यापक स्वच्छता अभियान डीप क्लीनिंग कैंपेन आयोजन किया गया। येउर में टीएमसी बस स्टैंड क्षेत्र से यह स्वच्छता अभियान चलाया गया। आज इस अवसर पर उपायुक्त दिनेश तायडे, स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. रानी शिंदे, सहायक आयुक्त तनुजा रणदिवे सहित नगर निगम के कर्मचारी और क्षेत्र के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

ठाणे नगर निगम द्वारा हालांकि प्रतिदिन सफाई की जाती है। इसके अलावा, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की संकल्पना के अनुसार दो वर्षों से नियमित रूप से व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान ठाणे नगर आयुक्त सौरभ राव के निर्देशानुसार येऊर पर्वतीय क्षेत्र में चलाया जा रहा है।

येऊर के बस स्टैंड क्षेत्र में चलाए गए स्वच्छता अभियान के दौरान, चारों ओर पड़ी प्लास्टिक की बोतलों को एकत्र किया गया। अन्य मलबे को हटाकर क्षेत्र को भी साफ किया गया। इसके अलावा, वहां की सड़कों पर पड़े कूड़े को एकत्र कर साफ किया गया।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य स्वच्छता के स्तर में सुधार लाना तथा नगर निगम क्षेत्र में सार्वजनिक स्थानों का स्वरूप बदलना है। तदनुसार, विभागवार तरीके से योजना बनाई गई। उपायुक्त (ठोस अपशिष्ट प्रबंधन) मनीष जोशी ने बताया कि जनशक्ति और मशीनरी भी उपलब्ध करा दी गई है।

—————

(Udaipur Kiran) / रवीन्द्र शर्मा

Most Popular

To Top