![ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण](https://hs.sangraha.net/NBImages/3000/2025//01//25/4f700e37ee9ea042b5ab2fc6b315c510_1929629.jpg)
भोपाल, 25 जनवरी (Udaipur Kiran) । ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर की पहल पर सिविल अस्पताल हजीरा में संचालित हो रहे नेत्र शिविर में नेत्र रोगियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए पूर्व निर्धारित समयावधि में वृद्धि की गई है। पूर्व में नेत्र शिविर 4 जनवरी से 31 जनवरी तक आयोजित किया गया था, लेकिन अब इसकी अवधि 10 फरवरी तक के लिए बढ़ा दी गेई है। इसकी जानकारी शनिवार सुबह सिविल अस्पताल हजीरा का निरीक्षण करने पहुंचे ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने स्वयं दी।
ऊर्जा मंत्री तोमर ने किया सिविल अस्पताल का निरीक्षण
ऊर्जा मंत्री तोमर ने सिविल अस्पताल हजीरा की व्यवस्थाओं और साफ-सफाई का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नेत्र शिविर में उपचाररत रोगियों से स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा वृद्ध महिला रोगी के पैर दबाकर आशीर्वाद लिया। ऊर्जा मंत्री ने सिविल अस्पताल की गहन चिकित्सा इकाई (आईसीयू) में भर्ती मरीजों से भी उनके स्वास्थ्य और अस्पताल में मिल रहीं सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी ली।
(Udaipur Kiran) तोमर
![](https://rajasthankiran.com/wp-content/uploads/2022/09/udaipurkiran-3.png)