Uttar Pradesh

टायर फैक्ट्री में लगी आग, तीन मजदूर झुलसे

आग लगने से झुलसे मजदूर को अस्पताल लाती पुलिस

फिरोजाबाद, 4 सितम्बर (Udaipur Kiran) । थाना सिरसागंज क्षेत्र अन्तर्गत मंगलवार की देर रात एक टायर फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। इसमें तीन मजदूर गंभीर रूप से झुलस गए। जिन्हें उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

थाना सिरसागंज क्षेत्र के गुंजन चौक पेंगू रोड पर रितेश गोयल टायर फैक्ट्री संचालित करते हैं। मंगलवार की देर रात फैक्ट्री में टायर बनाने का कार्य मजदूर कर रहे थे तभी अचानक फैक्ट्री में रखे तेल में किसी तरह आग लग गई। अचानक आग लगने से हड़कंप मच गया। आग इतनी भीषण थी कि मजदूरों में अफरा तफरी मच गई। आग की चपेट में आने से तीन मजदूर भी गंभीर रूप से झुलस गए। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसे तीन मजदूरों को आनन फानन में एंबुलेंस से उपचार हेतु अस्पताल भिजवाया। जहां उन्हें भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है। घायल मजदूरों में मध्य प्रदेश के रतलाम निवासी विशाल व राहुल एव मंदसौर निवासी फेरूलाल है। इधर आग पर काबू पाया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी सिरसागंज वैभव कुमार सिंह का कहना है कि टायर फैक्ट्री में आग लगी थी। तीन मजदूर झुलसे हैं। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

(Udaipur Kiran) / कौशल राठौड़

Most Popular

To Top