ग्वालपाड़ा (असम), 24 जनवरी (Udaipur Kiran) । ग्वालपाड़ा जिले के दरंगिरी पुलिस चौकी की टीम ने मोबाइल टावर पर चोरी के इरादे से चढ़े तीन चोरों को स्थानीय लोगों की मदद से गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि आज तड़के सुबह घने कोहरे का फायदा उठाते हुए तीन चोर मोबाइल टावर पर चोरी करने के इरादे से चढ़ गये। चोर मोबाइल टावर पर चढ़कर मोबाइल टावर का सामान चुरा रहे थे। इसकी जानकारी स्थानीय लोगों को मिली तो। टावर के पास लोगों की भारी भीड़ एकत्र हो गयी।
स्थानीय लोगों ने मोबाइल टावर के नीचे सुबह तक कोहरा हटने तक पहरा दिया। कोहरा हटाने के बाद जैसे ही स्थानीय लोगों ने तीनों चोरों को टावर से उतारने के लिए काफी मशक्कत की। लेकिन तीनों चोर टावर से नहीं उतरे।
घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी। मौके पर पहुंची दरंगिरी पुलिस चौकी की टीम ने तीनों चोरों को मोबाइल टावर से नीचे उतरा। चोरों के नीचे उतरते ही स्थानीय लोगों ने उनकी जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने बताया है कि चोरों को यह भली-भांति पता था कि अगर वे पुलिस की गैरमौजूदगी में निचे उतरे तो लोग उनकी बुरी तरह से पिटाई करेंगे। इसलिए चोरों ने पुलिस के आने का इंतजार किया।
मोबाइल टावर से सामान चुराने के आरोप में पुलिस ने तीनों चोरों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार चोरों की पहचान बाबुल अली, हसन अली और सनीदूल हक के रूप में की गई है। गिरफ्तारा तीनों आरोपित कामरूप (ग्रामीण) जिले के नगरबेरा के रहने वाले बताए गए हैं। स्थानीय लोगों द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर गिरफ्तार चोरों से पुलिस पूछताछ कर रही है।
(Udaipur Kiran) / असरार अंसारी