
अजमेर, 20 सितम्बर (Udaipur Kiran) । अजमेर में एक बड़ा सड़क हादसा होने के समाचार हैं। इस हादसे में पुष्कर के तीन लोगों की मौत हो गई है। हादसे में मरने वाले देवनगर गांव के बताए जा रहे हैं।
मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा अजमेर से नारेली के पास हुआ। यहां एक चलती स्विफ्ट कार का संतुलन बिगड़ा जिससे कार डिवाइडर से टकराकर जयपुर रोड की ओर से आ रहे एक ट्रेलर से जा भिड़ी। इस हादसे में स्विफ्ट में सवार पुष्कर देवनगर निवासी तीन लोगों की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
हादसे के शिकार हुए सभी लोगों को इलाज के लिए जवाहरलाल नेहरू अस्पताल लाया गया। जहां तीन लोगों की मौत की पुष्टि हुई। जबकि दो लोगों का इलाज चल रहा है। हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान पुष्कर के देवनगर निवासी संजय, प्रकाश और मनीष के रूप में हुई है। जबकि पवन और दीपक गंभीर रूप से घायल है। जिनका इलाज चल रहा है। हादसे के बाद बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी जवाहरलाल नेहरू अस्पताल पहुंचे। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के यहां कोहराम मचा है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है।
हादसे को प्रथम दृष्टया कारण कुछ समझ नहीं आ रहा है। चालक को झपकी लगने से लेकर आगे किसी वाहन को बचाने के चक्कर में डिवाइडर से टकराने जैसे चर्चाएं की जा रही है।
(Udaipur Kiran) / संतोष
