
लखनऊ, 08 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की अनुमति एवं प्रदेश अध्यक्ष श्याम लाल पाल की संस्तुति पर समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ में तीन पुराने कार्यकर्ताओं को नई जिम्मेदारी देते हुए पदाधिकारी बनाया है।
समाजवादी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ उ0प्र0 के प्रदेश अध्यक्ष चन्द्रशेखर चौधरी ने अंगलवार को बताया कि प्रकोष्ठ की प्रदेश कार्यकारिणी में पवन कुमार सरोज को प्रदेश उपाध्यक्ष, दुर्गेश शाक्यवार को प्रदेश सचिव तथा अजय कुमार सरोज को जिलाध्यक्ष नामित किया गया है।
उन्होंने बताया कि नई जिम्मेदारी देते हुए पदाधिकारियों को प्रदेश में संगठन को मजबूत करने के सथ-साथ विधानसभा की 10 सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के उम्मीदवारों को विजयी बनाने के लिए कर में अभी से जुट जाने को रणनीति पर काम करने को कहा गया है।
—————
(Udaipur Kiran) / मोहित वर्मा
