CRIME

हाथरस में बदमाशों से मठभेड़ में तीन पशु चोर गिरफ्तार, एक गोली लगने से घायल

मुठभेड़ की जानकारी देते अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार
मुठभेड़ में गिरफ्तार घायल पशु चोर

हाथरस, 18 सितम्बर (Udaipur Kiran) । जनपद में हाथरस जंक्शन थाना पुलिस की वाहन चेकिंग के दौरान पशु चोर गिरोह से मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ की कार्रवाई में तीन बदमाशों के पकड़ा गया है। बदमाशों की फायरिंग की जवाबी कार्रवाई में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

अपर पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार ने बताया कि बीतें कुछ दिनों से हाथरस जंक्शन क्षेत्र में पशु चोरी की घटनाएं सामने आ रही थी। इन शिकायतों को संज्ञान लेते हुए थाना पुलिस को रोकथाम के निर्देश दिए गए थे। इसी कड़ी में बीती देर रात मंगलवार थाना हाथरस जंक्शन पुलिस बल चंदनपुर की ओर से आने वाले रास्ते पर वाहनों की चेकिंग कर रहा था। इस बीच चंदनपुर की ओर से कुछ संदिग्ध आते दिखाई दिए। पुलिस को देखकर संदिग्ध लोग पीछे मुड़कर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस टीम ने पीछा कर घेर लिया। पुलिस घेराबंदी होने पर बदमाशों ने फायरिंग कर दी। इस बीच पुलिस ने आत्मरक्षार्थ जवाबी कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान एक बदमाश के पैर में गोली जा लगी और वह घायल होकर वहीं गिर गया। पुलिस टीम ने उसे पकड़ लिया। वहीं उसके दो साथियों को भी पुलिस ने घेर कर दबोच लिया।

एएसपी ने बताया कि गोली लगने से घायल अभियुक्त ने पूछताछ में अपना नाम कलुआ और शरीफ बताया है। उसके कब्जे से एक तमंचा, खोखा व जिन्दा कारतूस मिले हैं। वहीं गिरफ्तार अन्य साथियों में बादशाह और बांके हैं। बांके के कब्जे से एक तमंचा कारतूस बरामद किए गए हैं। पूछताछ में इनके पशु चोरी करने की घटनाएं भी किए जाने की बात कबूल की गई हैं। फिलहाल घायल को अस्पताल में भर्ती कराते हुए इनके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / MADAN MOHAN

Most Popular

To Top