CRIME

महिला की हत्या कर शव जलाने वाले तीन गिरफ्तार

एसपी बागपत घटना का खाुलास करते हुए

बागपत, 04 अक्टूबर (Udaipur Kiran) । बागपत जिले के बिनौली थाना क्षेत्र में बिटौड़े में जलती मिली महिला की लाश मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला के परिजनों ने ही हत्या के बाद शव को जलाया था। हत्या के आरोप में एक महिला सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

बिनौली थाना क्षेत्र के बुढैड़ा गांव के जंगल में एक बिटौड़े में 28 सितम्बर की शाम एक महिला का शव जलता हुआ मिला था। पुलिस ने 30 सितम्बर को मुकदमा दर्ज कर महिला के गहनों से उसकी पहचान की। जिसका खुलासा शुक्रवार को एसपी ने किया। उनका कहना है कि महिला की शादी वर्ष 2018 में गाजियाबाद में हुई थी लेकिन महिला की अपने ससुराल वालोें से अनबन हो गयी और महिला हरियाणा में नौकरी करने लगी। जहां उसकी मुलाकात दिल्ली के एक युवक से हो गयी। जिससे वह शादी करना चाहती थी। लेकिन महिला के मायके वाले उसकी शादी से नाखुश थे। 28 सितम्बर को महिला अपने मायके जेवर लेने के लिए गयी थी। लेकिन परिजनों से उसका झगड़ा हो गया। परिजनों ने गला दबाकर उसकी हत्या कर दी और शव को एक गाड़ी में छिपाकर बिनौली थाना क्षेत्र के बुढैड़ा गांव के जंगल में लाकर बिटौड़े में जला दिया। पुलिस ने हत्या के आरोप में मुजफ्फरपुर पोईस गांव निवासी रवि उसके पिता लख्मी और एक महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जिनके पास से घटना में प्रयुक्त की गयी गाड़ी को भी बरामद कर लिया है। तीनों के खिलाफ कानूनी कारवाई की जा रही है।

—————

(Udaipur Kiran) / सचिन त्यागी

Most Popular

To Top