

सुल्तानपुर, 18 अप्रैल (Udaipur Kiran) ।नेशनल हेराल्ड मामले के आरोपी कांग्रेसी नेता राहुल गांधी का आज भारतीय जनता युवा मोर्चा व पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने पुतला फूंका। इसके पहले चन्दन नारायन सिंह के नेतृत्व व भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी की मौजूदगी में युवा मोर्चा व अन्य कार्यकर्ताओं ने तिकोनिया पार्क से बस स्टेशन होते हुए कलेक्ट्रेट गेट तक हाथों में प्लेकार्ड लेकर जोरदार प्रदर्शन किया
।इस दौरान कार्यकर्ताओं ने जमकर राहुल गांधी,सोनिया गांधी के खिलाफ नारे लगाए।युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चन्दन नारायन सिंह ने कहा कि कांग्रेस हमेशा भ्रष्टाचार में डूबी हुई पार्टी रही है।उसके बड़े नेता अब बेनकाब हो रहे हैं। नेशनल हेराल्ड मामले में कांग्रेस नेता राहुल व सोनिया गांधी आरोपी हैं।स्वतंत्र एजेंसी ईडी ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ चार्जशीट दाखिल कर दी है।कांग्रेस नेताओं के भ्रष्टाचार के विरोध में आज हम लोगों ने प्रदर्शन कर उनका पुतला फूंका है।यह भी कहा कांग्रेस नेता सोनिया गांधी व राहुल गांधी ने लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति का घोटाला किया है।कांग्रेस के आला नेताओं ने देश के लोगों समेत अपने कार्यकर्ताओं को धोखा दिया है,झूठ बोल कर सबकों गुमराह कर रहे हैं। नेशनल हेराल्ड केस 2012-13 में तब शुरू हुआ जब केन्द्र में कांग्रेस की सरकार थी।इस मामले से भाजपा का कोई लेना-देना नहीं है।भाजपा भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस के नीति पर काम करती है।
चंदन नारायण सिंह ने आगे कहा नेहरू से लेकर राहुल गांधी तक इस घोटाले में शामिल हैं। उन्होने नेशनल हेराल्ड मामले में हुए भ्रष्टाचार की बिंदुवार परतें खोलते हुए कहा कि यह सिर्फ भ्रष्टाचार नहीं बल्कि सरासर लूट का मामला है। कांग्रेस ने नेशनल हेराल्ड को अपना एटीएम बना लिया है।गांधी परिवार मॉडर्न डाकू है। कांग्रेस इस मुद्दे पर चोर मचाए शोर की स्थिति में है।गरीबों को लूटने वालों को जेल जाना ही पड़ेगा।प्रदर्शन में भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी,सहकारी बैंक अध्यक्ष योगेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ सीताशरण त्रिपाठी,पार्टी प्रवक्ता विजय सिंह रघुवंशी, शिवाकांत मिश्रा, आनन्द द्विवेदी,सचिन पाण्डे,सुधांशु सिंह, ऋषभ वर्मा,गौरव मौर्या,प्रशांत कसौधन,आकाश शर्मा,धर्मेन्द्र वर्मा, अंकुर तिवारी, नगर अध्यक्ष प्रशांत कसौधन, दीपक सिंह,मोहित तिवारी,शानू सिंह, नितिन मिश्रा, आशीष सिंह रानू, सुनील वर्मा समेत युवा मोर्चा के सभी मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
(Udaipur Kiran) / दयाशंकर गुप्ता
