Maharashtra

मुंबईकरों के पानी में नहीं होगी कटौती

31 जुलाई तक पानी की नो टेंशन

मुंबई, 5 मई (Udaipur Kiran) । मुंबई महानगरपालिका ने मुंबकरों को राहत भरी खबर दी है। दावा किया गया है कि मुंबई को पानी सप्लाई करने वाले 7 जलाशयों में भले ही पानी कम हो गया है, लेकिन फिलहाल पानी कटौती नहीं की जाएगी।

तापमान में वृद्धि के कारण वाष्पीकरण से मुंबई को जलापूर्ति करने वाली झीलों में जल भंडारण कम हो गया है।फिर भी मुंबईकरों को मिलने वाली जलापूर्ति पर इसका कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। महाराष्ट्र सरकार ने अपनी झीलों में रिजर्वपानीउपलब्ध कराया है। वर्तमान स्थिति को देखते हुएमुंबईकरों को दी जाने वाली पानी की आपूर्ति कम करने का कोई इरादा नहीं है। मनपा प्रशासन की योजना के अनुसार31जुलाई2025तक पर्याप्त जल आपूर्ति होगी। स्पष्ट किया जा रहा है कि आगे का निर्णय मौसम विभाग के समन्वय और वर्षा के पूर्वानुमान को ध्यान में रखकर लिया जाएगा। मनपा आयुक्त भूषण गगरानी ने सोमवार को मनपा मुख्यालय में एक उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर जलापूर्ति की समीक्षा की। इस बैठक में अतिरिक्त मनपा आयुक्त (परियोजना) अभिजीत बांगर,जल अभियंता पुरुषोत्तम मालवडे और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सोमवार तक झीलों में कुल जल भंडारण22.66प्रतिशत तक था।महाराष्ट्र सरकार ने भातसा और अपर वैतरणा झील से आकस्मिक रिजर्व कोटे से बीएमसी को अतिरिक्त जल आपूर्ति करने की मंजूरी दी है। इसके तहत मुंबई के लिए31जुलाई2025तक जल भंडारण की योजना बनाई गई है। लिहाजाइस समय पानी में कटौती की कोई आवश्यकता नहीं है। मनपा प्रशासन झीलों में उपलब्ध जल भंडारण पर कड़ी नजर रख रहा है। मानसून के आगमन को लेकर मौसम विभाग के साथ समन्वय कर अगला निर्णय लिया जाएगा।

—————

(Udaipur Kiran) / वी कुमार

Most Popular

To Top