
रांची, 30 मई (Udaipur Kiran) । झारखंड के विभिन्न इलाकों में पिछले दो दिनों से बारिश नहीं होने से गर्मी और उमस बढ़ गई है।
डालटेनगंज और जमशेदपुर में तापमान फिर से बढ़कर 36 डिग्री पर पहुंच गया है।
वहीं राजधानी रांची में 93 प्रतिशत तक उमस दर्ज किया गया। इससे लोगों को अकुलाहट महसूस हुई।
हालांकि मौसम विभाग ने 31 मई को राज्य के कुछ इलाकों में बारिश होने, आकाशीय बिजली गिरने और 30-40 किमी प्रति घण्टे की दर से तेज हवा चलने की आशंका व्यक्त की है।
वहीं पिछले 24 घण्टों के दौरान राज्य में सबसे अधिक बारिश पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला में 32.4 मिमी रिकॉर्ड की गई। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.8 डिग्री गोड्डा में और सबसे कम न्यूनतम तापमान लातेहार 21.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
शुक्रवार को रांची में अधिकतम तापमान 30.7 डिग्री, जमशेदपुर में 34 डिग्री, डाल्टेनगंज में 37.6,, बोकारो में 36.1 और चाईबासा में अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
—————
(Udaipur Kiran) / Vinod Pathak
