
रायपुर, 16 सितंबर (Udaipur Kiran) । कवर्धा में हत्या, आगजनी और बवाल की घटना को पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने साेमवार काे बयान जारी कर दुर्भाग्यपूर्ण करार दिया है। उन्होंने कहा कि लोकसभा उम्मीदवार होने के नाते मैं घटना स्थल जाऊंगा। वहीं प्रदेश अध्यक्ष द्वारा जांच समिति बनाए जाने की बात कही है।
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि कवर्धा में इससे पहले भी तीन लोगों को जलाकर मार दिया गया था। गृह मंत्री के क्षेत्र में कानून व्यवस्था नाम की चीज नहीं है। पुलिस के खिलाफ ग्रामीणों में आक्रोश दिख रहा है। पुलिस पर ग्रामीणों को भरोसा कम क्यों हो रहा है? कलेक्टर-एसपी कांफ्रेंस के बाद ऐसी घटनाएं घट रही है। सम्बंधित घटना की जांच गहराई से होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास को सरकार खुद बढ़ावा दे रही है, इसके लिए जिम्मेदार सरकार ही है। पहले सरकार के द्वारा अंधविश्वास निवारण शिविर लगाया जाता था। इस पर लोगों को जागरूक करने की जरूरत है।
(Udaipur Kiran) / चन्द्र नारायण शुक्ल
